आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन
कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- आंगनबाड़ी केंद्र कड़ा में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि स्थानीय मंडल महामंत्री राहुल कुशवाहा ने नौनिहालों को अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म में शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान अतिथियों ने बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मंडल मंत्री अजय मौर्य, जितेंद्र मौर्य, कोटेदार अंसार अहमद समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं में उत्साह का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.