आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण और योजनाओं की दी जानकारी
विकासनगर, अक्टूबर 2 -- चकराता, संवाददाता। बाल विकास परियोजना चकराता के तत्वावधान में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र घणता और बाघना में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं, अभिभावकों और ग्रामीणों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और खेल आधारित गतिविधियों की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई), नंदा गौरा योजना, महिला पोषण और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के शुरुआती वर्षों में उचित पोषण, देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से परिवारों को बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- गर्भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.