पीलीभीत, सितम्बर 29 -- बरखेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक सभागार में बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप और अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी लियाकत अली ने की। संचालन सीडीपीओ मूर्ति देवी द्वारा किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास से संबंधित जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री विजय प्रजापति, मंडल महामंत्री सूरज श्रीवास्तव, सुपरवाइजर मोनी गंगवार, एडीओ आरडी जितेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सचिव रमावीर गंगवार सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आंग...