आंगन मिलन उत्सव में सजे पौष्टिक व्यंजनों के स्टाल
गोंडा, अक्टूबर 5 -- नवाबगंज, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड परिसर में सोमवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों के स्टाल लगाकर उनके महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की ओर से मीठी मठरी, पूड़ी, कचौड़ी, खीर और सूजी समेत विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। अतिथियों ने स्टालों का अवलोकन कर व्यंजनों और उनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी ली।कार्यक्रम के दौरान छः माह के बच्चों को अन्नप्राशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.