आंगन के उत्सव में गूंजा सेवा और जनकल्याण का संदेश
मेरठ, अक्टूबर 6 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित और जनसेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड खरखौदा के ब्लॉक सभागार में 'आंगन का उत्सव' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह तोमर, जिला प्रभारी भारत भूषण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डा. मंजू सेठी और ब्लॉक प्रमुख पुनीत त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र मावी, मंडल महामंत्री पंकज त्यागी,अतुल त्यागी कौल और हरीश कुमार के नेतृत्व में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.