आंगन की तुलसी और दरबे में सहमे कबूतरों को मालिक का इंतजार
भागलपुर, सितम्बर 6 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। संतोष मंडल के आंगन की तुलसी और वकील यादव के कबूतरों को अब भी मालिक का इंतजार है। संतोष और वकील घर-बार छोड़कर पूरे परिवार के साथ पलायित हो गए हैं। कहां गए, पड़ोसियों को भी खबर नहीं। बस इतना जानते हैं कि रिश्तेदारों के यहां पनाह ली है। बस दोनों की निशानियां यहां छूट गईं। जो बरबस अजनबियों को चौंकाता है। संतोष, वकील समेत सैकड़ों लोगों को पुरानी छोटी रेल लाइन खाली करना पड़ा है। ये लोग विक्रमशिला सेतु बनने के बाद महादेवपुर घाट तक चलने वाली रेल बंद होने पर अतिक्रमण कर घर बनाकर रह रहे थे। यह भी पढ़ें- Bihar Floods: भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार, इंजीनियरिंग कॉलेज और TMB यूनिवर्सिटी में घुसा पानी; हॉस्टल खाली करीब तीन दशक से सैंकड़ों परिवार यहां घर बनाकर रह रहा था। आर्थिक संपन्न परिवार ने ईंट के मकान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.