दुमका, मई 24 -- रामगढ़ , प्रतिनिधि।रामगढ़ थाना अंतर्गत शुक्रवार की देर रात में एक 59 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। शव की पहचान बोड़िया पंचायत अंतर्गत सिंदुरिया गांव निवासी स्व सतन मंडल की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है। मृतका सावित्री देवी सिंदुरिया में आंगनवाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत थी। यह भी पढ़ें- आंगनवाड़ी सेविका सावित्री देवी का शव बरामद मामले की पृष्ठभूमि ग्रामीणों से पता चला है कि पूर्व भी घरेलू मामले को लेकर सावित्री देवी व उसके परिजनों ने रामगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कारवाई थी। फिलहाल अभी ये कहा नहीं जा सकता है कि यह घटना हत्या है या आत्महत्या। घटना के बाद सिंदुरिया गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर परिजन इस घटना के बाद स्तब्ध हैं।पुलिस की प्रतिक्रिया इस मामले में रामगढ़ थाना प्रभ...