दुमका, मई 23 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना अंतर्गत एक बार फिर से दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यह भी पढ़ें- बिन्द में संदिग्ध स्थिति में महिला की मौतघटनाक्रम रामगढ़ थाना अंतर्गत शुक्रवार की देर रात पुलिस ने 59 वर्षीय वृद्ध महिला का शव बरामद किया है। शव की पहचान बोडिया पंचायत अंतर्गत सिंदुरिया गांव निवासी स्व सतन मंडल की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है। मृतिका सावित्री देवी सिंदुरिया मे आंगनवाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत थी। बताते चलें की ग्रामीणों ने बताया की इससे पूर्व भी घरेलू मामले को लेकर सावित्री देवी व उसके परिजनों ने रामगढ़ थाने मे लिखित शिकायत दर्ज कारवाई थी। फिलहाल अभी ये कहा नहीं जा सकता है की यह घटना हत्या है या आत्महत्या। घटना के बाद सिंदुरिया गाँव मे चर्चा का माहौल बना हुआ है वहीं दूसरी ओर परिजन इस घटना क...