बगहा, मार्च 1 -- बेतिया/वाल्मीकिनगर, बेप्र/एप्र जिले के बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत वाल्मीकि सभागार में मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आंगनवाड़ी बच्चों के बीच जीविका दीदियों द्वारा सिले गए कपड़ों का वितरण किया। आयोजन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह पहल बच्चों के लिए खुशी का अवसर होने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के कौशल और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों ने सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर न केवल गुणवत्तापूर्ण कपड़े तैयार किए हैं। बल्कि अब वे इन उत्पादों के माध्यम से अपनी आजीविका भी सुदृढ़ बना रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.