आगरा, दिसम्बर 17 -- अखिल भारतीय लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक के तत्वाधान में कासगंज ब्लॉक के गांव बलवंतपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर वितरण कार्यक्रम कृपा शंकर वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विजय राजपूत ने कहा कि बच्चों का बौद्धिक विकास उनकी भविष्य की नींव होता है, प्रारंभिक अवस्था में बच्चों का मस्तिष्क बहुत तेजी से सीखता है, सही वातावरण, पोषण, शिक्षा और संस्कार उनके सोचने समझने की क्षमता को बढ़ाता है। पूर्व सहायक शिक्षा निदेशक कृपा शंकर वर्मा ने कहा कि समय पर अच्छी शिक्षा और नैतिक मूल्य बच्चों को बुद्धिमान रचनात्मक और जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायता करते हैं। इसलिए बच्चों को मौसम के अनुरूप सुविधाएं देनी चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्र पर नन्हें-म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.