पीलीभीत, अप्रैल 19 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा चिकित्सा छात्र-छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं का व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से ग्राम गजरौला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट कराया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण में कुल 29 छात्रों ने भाग लिया। फील्ड विजिट के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा सिंडवानी और सीनियर रेजिडेंट डॉ. कौस्तव हलदर भी मौजूद रहे। टीम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुषमा रानी द्वारा संचालित केंद्र का निरीक्षण किया। छात्रों को एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना के जमीनी स्तर पर संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने केंद्र पर दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया, जिनमें अनुपूरक पोषण, बच्चों की वृद्धि निगरानी, प्री-स्कूल शिक्षा और स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.