बदायूं, मार्च 3 -- उझानी, संवाददाता। चोरों आंगनवाड़ी कार्यकत्री के बंद घर से 10 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। उझानी नगर के मोहल्ला नारायणगंज की प्रेम मिल कॉलोनी निवासी आंगनवाड़ी कार्यकत्री सीमा सक्सेना पत्नी शिशुपाल सक्सेना होली मनाने कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भकोरा अपने दोनों बे के साथ गई हुई थीं। 2 मार्च की देर रात जब उनके बेटे विकास और अनुज घर पहुंचे तो बाहर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। अंदर पहुंचने पर देखा कि छत के जाल का ताला टूटा हुआ था और नीचे कमरे में रखी अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर में रखे 10 हजार रुपये, सोने का हार, चेन, तीन अंगूठियां व चांदी की दो जोड़ी पाजेब गायब थीं। इसके बाद विकास और अनुज ने पूरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.