आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका सम्मानित
चक्रधरपुर, सितम्बर 29 -- चक्रधरपुर। भाजपा के संगठनिक जिला चक्रधरपुर अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक द्वारा सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को आंगन मिलन उत्सव के तहत आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक द्वारा सोनुवा प्रखंड के मसरीकुदर आंगनबाड़ी केंद्र में प्रखंड के सभी 64 आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को सम्मानित किया गया। सभी को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 साल के उपलक्ष्य पर भाजपा द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत यह सम्मानित किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुशांत महतो, डा. अजीत प्रकाश गुप्ता, अमरेश प्रधान, त्रिभुवन महतो, गोपाल कर, गुरुचरण मुंडा, दुशा महतो सहित कई मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कर्रा में बच्चों के बीच बिस्किट और खाद्य सामग्री वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.