जहानाबाद, अप्रैल 18 -- करपी, निज संवाददाता। इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय करपी के प्रांगण में शनिवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका संघ की करपी इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूनम देवी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नीलम देवी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए ड्रेस वितरण में हो रही अनियमितताओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से प्रत्येक केंद्र पर 40 बच्चों के लिए ड्रेस उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें नियमानुसार दो सेट ड्रेस दिया जाना चाहिए। लेकिन वर्तमान में केवल एक सेट ड्रेस ही दिया जा रहा है, जो नियमों के अनुरूप नहीं है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी में मिलने वाली पोशाक की गुणवत्ता पर उठे सवाल उन्होंने बताया कि पूर्व में ड्रेस वितरण के दौरान दो सेट के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती थी, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.