आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के लिए पहुंचा यूनिफॉर्म
चक्रधरपुर, अगस्त 6 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया यूनिफॉर्म बाल विकास परियोजना (सीडीपीओ) कार्यालय पहुंच गया है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही सभी सेविका एवं सहायिकाओं के बीच यूनिफॉर्म का वितरण किया जाएगा। चक्रधरपुर में 298 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यूनिफॉर्म मिलने से आंगनबाड़ी कर्मियों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर सीडीपीओ कार्यालय में कुल 1190 सेट यूनिफॉर्म प्राप्त हुआ है। इनमें 596 सेट आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा 594 सेट सहायिकाओं के लिए हैं। प्रत्येक लाभुक को दो-दो सेट यूनिफॉर्म दिए जाएंगे। यह यूनिफॉर्म गुजरात के सूरत स्थित संगम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय, चक्रधरपुर तक पहुंचाया गया है। कार्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.