आंगनबाड़ी सेविका मंजू का निधन, शोकसभा
बिहारशरीफ, जून 6 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के चौरई आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका मंजू कुमारी का शुक्रवार की संध्या पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि मंजू कुमारी शुक्रवार को एकंगरसराय बाजार गई थी। वहां डाक बंगला के पास अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। उनकी मौत पर समाजसेवी विनोद यादव, मुखिया गीता देवी, भोली सिंह, शशिभूषण यादव, रामबली प्रसाद, किशोर कुमार व अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.