आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर आमसभा आयोजित
दुमका, जून 19 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड के आसनबनी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 4 में आंगनबाड़ी सेविका एवं गोविंदपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 में सहायिका पद के लिए चयन को लेकर आम सभा की बैठक आहूत की गई। आम सभा की बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीडीपीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। आम सभा के बैठक में पंचायत के मुखिया, महिला पर्यवेक्षिका, एएनएम, प्रधानाध्यापक एवं पोषक क्षेत्र के महिला एवं ग्रामीण मौजूद थे। आम सभा के माध्यम से चयन प्रक्रिया को लेकर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों को जानकारी उपलब्ध कराया गया। पोषक क्षेत्र के बारे में भी बताया गया। आसनबनी केंद्र संख्या 4 अनुसूचित जनजाति बहुल है और सेविका के लिए कुल 6 आवेदिका ने आवेदन सौंपा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.