साहिबगंज, जून 12 -- बरहड़वा। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को नशामुक्ति अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहियाओं को नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने का संकल्प लिया। मौके पर सुपरवाइजर भारती कुमारी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने सभी सेविकाओं एवं सहियाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरुकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने की अपील की। सुपरवाइजर अरुणा मिंज ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति को लेकर सदर अस्पताल में जागरुकता अभियान मौके पर सुपरवाइ...