चतरा, अप्रैल 3 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को बीडीओ राहुल देव की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई तथा सेविकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन, चारदीवारी, शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धता की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि केंद्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का होना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित सेविका को तत्काल इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति में सुधार सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.