सोनभद्र, सितम्बर 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। अयोध्या में आयोजित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण मंगलवार को पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन में किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंंड़ ने नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के हित में सरकार की ओर से किए गए विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए प्रशस्ति पत्रमहिलाओं की रोजगार के लिए पहल राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय आठ हजार स...