आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र
हरदोई, जुलाई 31 -- कछौना। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार परियोजना द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। ब्लॉक सभागार में आयोजित इस समारोह के दौरान मौजूद एमएलसी अशोक अग्रवाल ने विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चयनित 50 से अधिक सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एमएलसी श्री अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने तथा बाल विकास एवं पोषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर दृढ़ संकल्पित है। बीडीओ महेश चन्द्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल समेत अन्य कर्मचारी व सुपरवाइजर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.