रायबरेली, जनवरी 29 -- रायबरेली, संवाददाता। मानदेय समेत अन्य समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। विकास भवन में प्रदर्शन करने के बाद सीडीओ को दिया ज्ञापन सौंपा। वहीं सैकड़ों की संख्या में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने हक के लिए आवाज बुलंद की। गुरुवार को संयुक्त मोर्चा का विशाल धरना जिला अध्यक्षों व संरक्षकों ने की देखरेख में विकास भवन परिसर में आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन में तीनों संगठनों के सभी जिलाध्यक्षों एवं जिला संरक्षकों ने क्रमवार संबोधन किया। वक्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा-परिस्थितियों, मानदेय, सामाजिक सुरक्षा, सम्मान एवं भविष्य की अनिश्चितता पर विस्तार से बात रखी। संयुक्त मोर्चा के जिला सरंक्षक अनुप कुमार मिश्र ने कहा कि आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पूर्णकालिक कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.