मुंगेर, मई 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में साइबर अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि, वे अब सरकारी योजनाओं और अस्पतालों का हवाला देकर आम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर के नवटोलिया गढ़ी का है, जहां एक व्यक्ति से आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाले लाभ का झांसा देकर हजारों रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी चंदा कुमारी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुंगेर सदर अस्पताल का कर्मी बताया। उसने कहा कि आपके बच्चे का टीकाकरण आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ है और बच्चे की उम्र 4 महीने हो गई है, इसलिए सरकार की ओर से आपको 6,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ठगों ने विनोद की पत्नी को विश्वास में लेने के लिए उनके बच्चे की टीकाकरण से जुड़ी जानकारियां भी साझा कीं, जिससे उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.