वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों से प्री-प्राइमरी एजुकेशन हासिल कर निकले छह वर्ष के बच्चों का 'विद्यारम्भ' हुआ है। इसके तहत 5132 बच्चों को इस बार अप्रैल में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश दिलाया गया है। जिले के 3914 आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह साल के 1,19000 बच्चों को प्री-प्राइमरी एजुकेशन दी जा रही है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग पालना से पाठशाला अभियान के तहत इन बच्चों के शैक्षिक विकास का आकलन करता है। इसी आधार पर इन्हें केंद्रों के समीप स्थित परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। विभाग ने इस बार बच्चों के परिषदीय विद्यालय में दाखिले को विद्यारम्भ नाम दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि प्री-प्राइमरी से प्राइमरी में एडमिशन के लिए विद्यारम्भ शुरू किया गया है। पिछल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.