अररिया, सितम्बर 17 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्कूलों में मंगलवार को बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा दी गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकरी डा. जमील अहमद कई विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर दवा की खुराक की जानकारी लिए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्कूलों में एक से पांच वर्ष तक व छह से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा दी गई है। उन्होंने बताया कि यह दवा पेट में कीड़ों व कृमियों को समाप्त करने के लिए दी जाती है। पेट में कृमि रहने से बच्चों का शारीरिक व मानिसक विकास कम हो जाता है। बच्चों का यह दवा देना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.