चित्रकूट, फरवरी 5 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमणकर डीएम पुलकित गर्ग ने हकीकत देखी। ज्यादातर केन्द्रों में निर्धारित कैलेंडर के अनुरुप गतिविधियां संचालित नहीं हो रही है। डीएम ने इस पर सुधार करने की हिदायत दी। इसके साथ ही सैम और मैम बच्चों की संख्या शून्य करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्र शत्रुघ्नपुरी में कार्यकत्री सपना ने अवगत कराया कि तीन से छह वर्ष के 85 बच्चे, 16 गर्भवती, 19 धात्री माताएं व 29 किशोरियां पंजीकृत है। मौके पर 15 बच्चे व 12 महिलाएं उपस्थित मिली। केन्द्र में तीन सैम एवं 23 मैम श्रेणी के बच्चे पंजीकृत है। दैनिक गतिविधियों की जानकारी करने पर कार्यकत्री ने बताया कि बच्चों को भावगीत और अक्षर ज्ञान कराया गया है। यह केन्द्र प्राइवेट भवन के एक कमरे में संचालित है। डीएम ने प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.