जहानाबाद, मार्च 7 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शनिवार को गोद भराई रस्म सह सुपोषण दिवस का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को चुनरी उड़कर टीका लगाकर और फल, हरी सब्जियां, आयरन की गोलियों सहित अन्य पौष्टिक सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। उत्सव पूर्वक गोद भराई रश्म का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के जमुहारी, इस्माइलपुर, कलेर, वालिदाद, उसरी, मैनपुरा आदि आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं में पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने, गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की कामना और सुरक्षित प्रसव के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया। सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर को सुधरता है बल्कि उन्हें पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक भी करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.