खगडि़या, मई 25 -- अलौली। एक प्रतिनिधि वाल विकास परियोजना अर्न्गत आंगनबाड़ी केन्द्र का मासिक सेक्टर बैठक सोमवार को संतोष गांव के केन्द्र संख्या 181 पर आयोजित की गई। जिसमें सेक्टर के चातर, दहमाखैरी खुटहा, ईचरूआ पंचायत के लगभग तीस से अधिक सेविकाओं ने भाग लिया। सेक्टर बैठक संचालित करती हुई महिला पर्यवेक्षिका मीरा कुमारी ने बताया कि अधिकांश केन्द्र पर बच्चों को पुराने बर्त्तन में नाश्ता व खाना दिया जाता है। इसके लिए उपलब्ध नए बर्त्तन में का उपयोग करने व दिघनी केन्द्र की शिकायतों पर चर्चा की गई। वही केन्द्र को अनुशासित तरीके से संचालन का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर सभी सेक्टर स्तरीय कई सेविकाएं उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...