धनबाद, मई 8 -- धर्माबांध पंचायत अंतर्गत ऊपर देवघरा बस्ती के ग्रामीणों ने धनबाद डीसी को आवेदन देकर आंगनबाड़ी केंद्र-4 के भवन निर्माण को रोकने और केंद्र को किसी सुरक्षित व उपयुक्त स्थान पर बनाने की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणो ने लिखा है कि आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जिस स्थल पर बन रहा है, वह पोषक क्षेत्र में नहीं आता है। चयनित स्थान के सामने एक बड़ा सा तालाब है, जो काफी गहरा है। इसमें बच्चों के डुबने का खतरा हमेशा बना रहेगा। इसलिए गांव के दूसरी ओर जहां सरकारी भूमि है, वहां केंद्र बनाया जाए। ग्रामीणों ने पत्र की प्रतिलिपि बाघमारा विधायक, बाघमारा बीडीओ व सीओ को भी भेजी है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र में अन्नप्राशन, गर्भवती को मिला पोषण आहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.