आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में ओआरएस व पेयजल व्यवस्था करें : उपायुक्त
देवघर, अप्रैल 25 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले में बढ़ते तापमान व हीट वेव को देखते हुए शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान डीसी ने कहा कि हीट वेव गंभीर आपदा के रूप में सामने आ सकता है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। मौके पर डीसी ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सदर अस्पताल में ओआरएस, जीवनरक्षक दवाएं, पर्याप्त बेड व एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। साथ सभी प्रखंडो के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को हीट स्ट्रोक के मरीजों के इलाज के लिए विशेष तैयारी रखने व चिकित्सा कर्मियों को अलर्ट मोड में रखने को कहा गया। यह भी पढ़ें- ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.