चतरा, मार्च 13 -- कुंदा, प्रतिनिधि। मेदवाडीह आंगनबाड़ी केंद्र में साहियिका चयन को लेकर शुक्रवार को आम सभा की बैठक सीडीपीओ साकेत कुमार सिन्हा की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में कुल छ: आवेदकों ने आवेदन दिया है, जिसमें पांच ओबीसी वर्ग के और एक अनुसूचित जाति वर्ग का आवेदन दिया गया है।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आवेदकों के आवेदन पत्रों की जांच की और उनकी योग्यता की समीक्षा की। सीडीपीओ साकेत कुमार सिन्हा ने कहा कि साहियिका चयन की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। वही शाहपुर मिनी केंद्र पर भी साहियिका के लिए ओबीसी वर्ग के कुल छ: आवेदन दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.