चतरा, अप्रैल 9 -- गिद्धौर प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के रोहमर आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को मुंह जूठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चों को पूरक आहार खिलाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा माताओं को पोषण के प्रति जागरूक करना रहा। आंगनबाड़ी सेविका कंचन देवी ने उपस्थित महिलाओं को बच्चों के संतुलित आहार, टीकाकरण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि समय पर सही पोषण मिलने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ-साथ कई अभिभावकों ने भाग लिया।सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से केंद्र आने का संकल्प लिया। मौके पर सहायिका पूनम देवी, रजवंती देवी सहित थे...