आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह का आयोजन
किशनगंज, अक्टूबर 7 -- किशनगंज। निज संवाददाता पोषण माह 2026 आगामी 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। इसके तहत जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस. के निगरानी में किशनगंज जिला के सभी 1905 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह के निर्धारित कैलेंडर के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। किसी कड़ी में बुधवार को सेविकाओं द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में स्कूल पूर्व शिक्षा के बच्चों के साथ ईसीसीई गतिविधि का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोषण एक साझा जिम्मेदारी है। आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, परिवार और समुदाय के सामूहिक प्रयासों से ही स्वस्थ एवं सुपोषित किशनगंज का निर्माण संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.