कौशाम्बी, जनवरी 6 -- मूरतगंज विकास खंड की महगांव ग्राम पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को चने की दाल की आपूर्ति में कमी का मामला सामने आया है। केंद्र पर पहुंची दाल की बोरी गिनने पर उसमें करीब तीन किलोग्राम दाल कम पाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका ने बोरी खोलकर पैकेटों की गिनती करने पर इस कमी की पुष्टि की। पोषाहार गिनने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री फरीदा बीबी व सहायिका तहसीन फातिमा का आरोप है कि महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आने वाली दाल की बोरियों में हर माह लगातार कमी मिल रही है। कभी सात से आठ किलोग्राम तो कभी 10 से 13 किलोग्राम तक दाल कम निकलती है। इससे लाभार्थियों को पूरा राशन नहीं मिल पाता और केंद्र पर विवाद की स्थिति बन जाती है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजना के तहत छह माह से ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.