चतरा, फरवरी 12 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। पीतीज बंगला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई की रस्म पूरी की गई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि रूबी देवी अतिथि के तौर पर उपस्थित थी। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका स्नेहलता सहायिका ने अपने पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिला की गोद भराई कराई। रूबी देवी ने गर्भवती महिला के आंचल में चावल, दाल, हरी सब्जी, फल, पौष्टिक आहार, श्रृंगार सामग्री आदि दी गई। रूबी देवी के द्वारा महिलाओं से गर्भ के दौरान होने वाली परेशानी व बचाव तथा स्वस्थ रहने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि पोषण जैसे एक गर्भवती महिला के लिए जरूरी है वैसे ही सभी महिलाओं के लिए भी जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.