बगहा, जून 2 -- नौतन, एक संवाददाता।।प्रखंड के मंगलपुर गुदरिया पंचायत के वार्ड नंबर 7 केंद्र संख्या 152 पर जीविका द्वारा तैयार 40 बच्चों का पोशाक का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका अनीता देवी के द्वारा बताया गया कि सभी बच्चों को केंद्र पर ही पोशाक वितरण किया गया और पहनाया गया जिससे बच्चे बहुत उत्साहित हुए। इस दौरान सहायिका एवं बच्चों के अभिभावक बच्चों के साथ मौजूद रहे। मौके पर सीमा देवी, रीता देवी, शैल देवी, प्रेमा देवी, कविता देवी, सुषमा देवी आदि सभी बच्चों के परिजन उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- रोहतास के बच्चों के लिए कैमूर में तैयार की जा रही पोशाक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...