जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- अरवल, निज संवाददाता। सेविका के निधन पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गहरा दुख प्रकट किया है। अरवल जिला करपी परियोजना आंगनबाड़ी केंद्र चैनपुर उतरी कोड संख्या 123 की सेविका सरिता कुमारी का रविवार की रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रही थी। अरवल बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पद्मजा जयश्री ने उनके शोक में सन्तप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया। साथ में सुपरवाइजर निरमा कुमारी, रीता कुमारी और सेविका सुधा कुमारी ने भी शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.