अलीगढ़, मार्च 18 -- बरला, संवाददाता। क्षेत्र के रानी आलमपुर गाँव में जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर, आज जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य ने स्वयं गांव पहुँचकर जमीनी हकीकत का मुआयना किया। गाँव के आंगनवाड़ी केंद्र के ठीक बगल में स्थित तालाब गंदगी और बीमारियों का केंद्र बन चुका है। तालाब की क्षमता से अधिक पानी होने के कारण अब गंदा पानी आंगनवाड़ी केंद्र के मुख्य द्वार तक पहुँच गया है। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र में आने वाले छोटे बच्चों को संक्रामक बीमारियों और जहरीले कीड़ों का लगातार डर बना रहता है।निकासी व्यवस्था ध्वस्त मुख्य मार्ग पर जलभरावगांव के प्रवेश मार्ग पर जलभराव के कारण ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.