चतरा, अप्रैल 11 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले चतरा जिले की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। यूनियन ने कहा कि जिला के सेविका और सहायिका दस अप्रैल से पोषण ट्रैकर से लेकर बीएलओ का कार्य नहीं करेंगे और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेगा।11 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के पत्र में बताया गया है कि हाल के दिनों में आंगनबाड़ी केंद्र भगवनिया की सेविका गीता देवी केंद्र में उपस्थित थी, बावजूद बिना स्पष्ट कारण बताए डीसी के द्वारा चयनमुक्त कर दिया गया है। जिससे आंगनबाड़ी वर्कर्स युनियन में भारी आक्रोश है। सेविकाओं का आरोप है कि वर्षों से कार्यरत होने के बावजूद उन्हें अचानक हटाया...