बाराबंकी, अप्रैल 2 -- देवा शरीफ। निंदूरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मौसड़ के आंगनबाड़ी केंद्र का ताला न खुलने से योजनाओं का लाभ नौनिहालों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री हुमानाज न तो केंद्र खोलती हैं और न ही पोषाहार का वितरण करती है। ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीओपी अरुण पांडेय ने कहा कि शिकायत मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...