चतरा, जून 18 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। आंगनबाड़ी केंद्र पर गुरुवार को कल्याणपुर आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई की रस्म पूरी की गई। इस दौरान कोनी आंगनबाड़ी सेविका सेविका कुसुमलता देवी, एएनएम शीला कुमारी, सहिया बबली पोषण सखी शबनम आरा ने अपने पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिला की गोद भरा कराई। गर्भवती महिला के आंचल में चावल, दाल, हरी सब्जी, फल, पौष्टिक आहार, शृंगार सामग्री आदि दी गई। सेविका कुसुमलता व एएनएम शीला के द्वारा महिलाओं से गर्भ के दौरान होने वाली परेशानी व बचाव तथा स्वस्थ रहने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर सेवीका सहायिका पोषण सखी ने सभी महिलाओं को यह जानकारी भी दी गई की पोषण जैसे एक गर्भवती महिला के लिए जरूरी है वैसे ही सभी महिलाओं के लिए भी जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...