आरा, अप्रैल 15 -- -स्वास्थ्य मेले से लोगों को दी गयी रोगों से बचाव की जानकारी -स्वास्थ्य मेले में गैर संचारी रोगों की हुई जांच, दी गयी सलाह आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आरा सदर प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर धमार और आयुष्मान आरोग्य मंदिर खजुरिया के भेड़िया आंगनबाड़ी केंद्र और बड़हरा प्रखंड के करजा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सीएचओ-पीएसपी के सदस्यों के सहयोग से लोगों को बुलाया गया और गैर संचारी रोगों जैसे रक्तचाप, शुगर, कैंसर आदि रोगों की जांच की गयी और उपस्थित लोगों को दवा और जरूरी सलाह दी गयी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर खजुरिया की सीएचओ कन्या गुर्जर ने उपस्थित लोगों को गैर संचारी रोगों से बचाव और लक्षणों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य मेला ...