खगडि़या, जून 16 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बीच आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन जारी है। जबकि सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो गई है। भीषण गर्मी के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश हो या आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की समय परिवर्तन हो। आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूल पूर्व शिक्षा ले रहे नैनिताल बच्चों के अविभावकों ने जिला प्रशासन से यह मांग की है। अभिभावकों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के छोटे-छोटे बच्चों को रोजाना केंद्र तक पहुंचना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ने लगी है। यह भी पढ़ें- जमुई: झाझा में पारा 38 डिग्री, पर 'फील्स लाइक' 44 का स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि सुबह होते ही तेज धूप और उमस का असर महसूस ...