औरैया, मार्च 31 -- कुदरकोट, संवाददाता। क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में कथित फर्जी नियुक्तियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वर्ष 2011-12 से लेकर 2025 तक विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमों को दरकिनार कर नियुक्तियां की गईं। उनका कहना है कि पात्र अभ्यर्थियों को नजरअंदाज कर अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाया गया, जिससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के चयन में अनियमितताएं बरती गईं। कुछ मामलों में मृत या स्थानांतरित कर्मियों के स्थान पर भी नियमों के विपरीत नियुक्तियां कर दी गईं। शिकायत में विभागीय अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.