बागपत, मार्च 17 -- बागपत। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पोषण का तो ध्यान रखा जा रहा है, अब उसके साथ शिक्षा पर भी फोकस बढ़ गया है। बच्चों को तीन से छह वर्ष तक की उम्र में सीखने की क्षमता अधिक रहती है, जिसको देखते हुए केंद्रों पर मिनी लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। साथ ही दीवारों पर आकृतियां बनवाई जाएगी, जिससे देखकर बच्चों की सीखने की क्षमता का विकास हो सके। आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिनी लाइब्रेरी का होना बच्चों को किताबों के करीब लाना है। बच्चों के लिए तीन से छह वर्ष की उम्र बहुत कीमती होती है। इस उम्र में उनके मस्तिष्क का सबसे अधिक विकास होता है। बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिनी लाइब्रेरी की स्थापना का आदेश हुआ है। लाइब्रेरी को आकर्षक बनाने के लिए दीवारों पर पॉकेट लाइब्रेरी का उपयोग किया जाएगा। किताबे बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.