भदोही, जून 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अभोली ब्लॉक क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र नागमलपुर में बुधवार को पहुंचे डीएम शैलेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर शीघ्र ही बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कराने को निर्देशित किया। साथ ही टीकाकरण संबंधित अभिलेखों का गहना से अवलोकन किए। इस दौरान डीएम के निरीक्षण में केंद्र पर एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री उपस्थित मिलीं। एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री ने बताया कि ग्राम पंचायत में कुल 16 गर्भवती महिलाओं का निर्धारित टीकाकरण पूर्ण कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 52 बच्चों का नियमित टीकाकरण भी संपन्न हुआ है। ग्राम पंचायत में एक बच्चा गंभीर रूप से अस्वस्थ है, जिसका उपचार चिकित्सकीय देखरेख में कराया जा रहा है। टीकाकरण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के शत-प...