भभुआ, मई 30 -- (युवा पेज) रामपुर। आईसीडीएस के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविकाओं द्वारा टेक होम राशन का वितरण किया गया। सेविकाओं ने गर्भवती, धात्री, कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चों के बीच घर ले जाने के लिए राशन दिया। इन लाभुकों को विभागीय निर्देश पर चावल, दाल, सोयाबीन, मसाला आदि सामग्री दी गई। इसकी निगरानी प्रधान लिपिक सुनील कुशवाहा, पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी, रानी गीता, खुशबू निशा ने की। फोटो- 30 मई भभुआ- 16 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के भितरीबांध आंगनबाड़ी केंद्र पर लाभुकों के बीच टेक होम राशन देती सेविका। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन वितरण किया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...