सीवान, अप्रैल 8 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत हसनपुरा सहित प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व सेविकाओं ने पोषक क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं के बीच फल, हरि साग सब्जी, चावल, दाल व सोयाबीन देकर विदा किया गया साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म के साथ-साथ उन्हें पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना और उनके स्वस्थ गर्भावस्था को बढ़ावा देना है। वहीं महिला पर्येवेक्षिका द्वारा विभिन्न केंद्रों पर भ्रमण कर गोदभराई कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.