आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया गोदभराई दिवस
मधुबनी, मई 7 -- मधुबनी । महिला एवं बाल विकास विभाग के विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में मधुबनी जिला अंतर्गत सभी बाल विकास परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 07 मई को समुदाय आधारित गतिविधि के रूप में "गोदभराई दिवस" का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। विभागीय प्रावधान के अनुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को आंगनवाड़ी केंद्रों पर गोदभराई दिवस आयोजित कर गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिवारजनों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के समय संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, टीकाकरण तथा सुरक्षित प्रसव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हरी साग-सब्जियों, दाल, फल एवं अन्य पोषक खाद्य पदार्थों के महत्व से अवगत कराया गया ताकि मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.