आंगनबाड़ी केंद्रों पर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराएं
मधेपुरा, अप्रैल 23 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षिका को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में बुधवार को डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आईसीडीएस और मिशन शक्ति योजना की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डीएम ने आईसीडीएस अंतर्गत संचालित सभी छह सेवाएं के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की सुविधा, शौचालय की सुविधा और बिजली की सुविधा से संबंधित समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में डीएम ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षिका को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल सुविधा, शौचालय और बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। यह भी पढ़ें- शौचालय विहीन आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.